आज से आषाढ़ का शुभ महीना शुरू, जानिए इस माह में क्या करें

सनातन धर्म में आषाढ़ का महीना काफी शुभ माना जाता है. इस माह से पूजा-पाठ से लेकर व्रत और आध्यात्मिक साधना की शुरुआत हो जाती है.

इस महीने में देवशयनी एकादशी भी पड़ती है. इस तिथि से भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं.

इस साल आज यानी 30 जून 2026 से आषाढ़ माह की शुरुआत हो रही है. शास्त्रों के अनुसार, इस महीने कुछ विशेष काम करने से विष्णु की कृपा बरसती है.

ऐसे में आइए जानते हैं कि आषाढ़ माह में क्या करना चाहिए…

आषाढ़ माह भगवान विष्णु की उपासना के लिए अति पवित्र माना गया है. आध्यात्मिक साधना से लेकर ध्यान करने के लिए यह महीना शुभ है.

इस माह में सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को अर्घ्य दें, इससे शारीरिक ऊर्जा और तेज बढ़ता है.

इस महीने दान-पुण्य करें. जरूरतमंदों को जल, अन्न व वस्त्र का दान करने का विशेष महत्व है.

इस महीने में हर दिन तुलसी पूजन करें. भजन-कीर्तन करें, धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करें.