अश्वमेध यज्ञ जितना मिलता है अजा एकादशी के व्रत का फल, जरूर करें ये काम
हिंदू धर्म में भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा आराधना के लिए एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. एकादशी तिथि हर माह में दो बार आती है.
हर माह की पड़ने वाली एकादशी को अलग-अलग नाम से जानते हैं. वर्तमान में भाद्रपद माह का कृष्ण पक्ष चल रहा है. भाद्रपद कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को अजा एकादशी के नाम से जानते हैं.
इस साल 7 सितंबर को अजा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. शास्त्रों के अनुसार, इस जिन कुछ शुभ काम करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. आइए जानते हैं…
अजा एकादशी के दिन पूजा के दौरान भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें. भगवान विष्णु को तुलसी बहुत ही प्रिय है. इससे वो प्रसन्न होते हैं.
अजा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है. इस दिन पूजा के दौरान ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप कर सकते हैं.
अजा एकादशी के दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है. इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन, कपड़े, अनाज या अन्य जरूरी सामान का दान कर सकते हैं.
अजा एकादशी के दिन शाम के समय घर के पूजा स्थान पर दीपक जलाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करें और परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखने की कामना करें.
अजा एकादशी पर जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को भोजन कराना शुभ माना जाता है. इसलिए अगर हो सके तो इस दिन भोजन या फल का वितरण करें.