बांग्लादेश में वायरल हुआ डोनाल्ड ट्रंप जैसा दिखने वाला भैंसा, देखें तस्वीर

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा भैंसा वायरल हो रहा, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. 

दरअसल, बांग्लादेश में एक एल्बिनो नाम का भैंसा है, जो बिल्कुल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसा दिखता है. उसे लोग प्यार से 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम से बुला रहे हैं.

दरअसल, भैंसे के सिर पर सुनहरे बाल डोनाल्ड ट्रंप की याद दिला रहे हैं. 

ईद के मौके पर इस भैंसे को कुर्बानी के लिए खरीदा भी जा चुका था. जिसके बाद इसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग आने लगे.

ये मामला सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि ये सीधे सरकार तक पहुंच गया. 

जिसके बाद आखिरी वक्त पर सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इसकी कुर्बानी रोक दी है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भैंसे को अब ढाका के नेशनल जू में शिफ्ट किया जाएगा. 

करीब 700 किलो वजन वाले इस भैंसे को लेकर लोगों में असामान्य स्तर की दिलचस्पी और सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई थीं.

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, भैंसे को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है. फिलहाल 'डोनाल्ड ट्रंप भैंसा' अब चिड़ियाघर की ओर जा रहा है.