माघ पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
सनातन धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है. इसका न केवल आध्यात्मिक बल्कि वैज्ञानिक महत्व भी होता है. इस दिन चांद पूर्ण होते हैं और शुभ परिणाम देते हैं.
इस दिन पवित्र नदी में स्नान, विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा अराधना करने और दान का करना लाभकारी होता है. इसके साथ ही इस दिन व्रत रखने का विधान भी है.
ज्योतिष के अनुसार, इन दिन राशि अनुसार दान करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है.
मेष राशि के जातकों को माघ पूर्णिमा के दिन लाल रंग के कपड़े में गेहूं, गुड़, चना या तांबा रखकर दान करना चाहिए.
वृषभ राशि के जातकों को चावल, तेल और चांदी का दान करना शुभ माना जाता है. इससे चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है. साथ ही कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है.
मिथुन राशि के जातकों को माघ पूर्णिमा के दिन हरी सब्जियां , फल या पन्ना रत्न का दान करना चाहिए.
कर्क राशि के जातकों को माघ पूर्णिमा के दिन चांदी, पीतल, दूध या मोती के आभूषण दान करना चाहिए.
सिंह राशि के जातकों को माघ पूर्णिमा के दिन लाल रंग की वस्तुएं दान करनी चाहिए. इससे भगवान नारायण प्रसन्न होते हैं.
कन्या राशि के जातकों को हरे रंग के वस्त्र या हरी सब्जी का दान करना चाहिए.
तुला राशि वालों को नीले रंग के वस्त्र, तांबा और कांसे का दान करना चाहिए. ऐसा करने से कुंडली के ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है.
वृश्चिक राशि के लोगों को माघ पूर्णिमा के दिन लाल कपड़े में लपेटकर मसूर की दाल, और गुड़ का दान करना चाहिए.
धनु राशि वाले लोगों को इस दिन पीले फूल, पीली मिठाई या पीले कपड़े दान करना चाहिए.
मकर राशि वाले जातकों को माघ पूर्णिमा के दिन नीली वस्तुएं, नीले कपड़े, नीले फूल आदि का दान करना चाहिए, इससे भगवान शनि देव प्रसन्न होते हैं.
कुंभ राशि के जातक को माघ पूर्णिमा के दिन अन्न और वस्त्र का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है.
मीन राशि के जातकों को माघ पूर्णिमा के दिन पीली वस्तु, किताब, शहद आदि दान करना शुभ माना गया है.