कैंसर के खतरें को कम करता है ये ड्राई फ्रूट्स, आज ही डाइट में करें शामिल

रोजाना मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर कई बीमारियों से बच सकता है. ड्राई फ्रूट्स खाना पूरी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.

स्नैक्स में मेवा सबसे हेल्दी विकल्प हैं. इतना ही नहीं रोजाना ड्राई फ्रूट्स खाने से कोलोन कैंसर का खतरा भी कम होता है.

स्नैक्स में मेवा सबसे हेल्दी विकल्प हैं. इतना ही नहीं रोजाना ड्राई फ्रूट्स खाने से कोलोन कैंसर का खतरा भी कम होता है.

कई रिसर्च के मुताबिक, स्नैक्स कोलोन कैंसर की रोकथाम में मदद करने के साथ ही इलाज के परिणामों में भी सुधार कर सकते हैं, जिससे दोबारा कैंसर होने का खतरा भी कम हो जाता है

रिसर्च में पाया गया कि जो पहले कैंसर से पीडित रह चुके है वो यदि मेवे का सेवन करते है तो उनमें दोबारा कैंसर होने की संभावना कम होती है.

इसके अलावा, उनके समग्र जीवित रहने की दर में 57 प्रतिशत का सुधार हुआ.

मेवे के अलावा, बादाम, अखरोट, हेज़लनट, काजू और पेकान जैसे कुछ मेवों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी जाती है.

डॉ. का कहना है कि मेवे सूजन से लड़ने में मदद करते हैं और कोलोन कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोक सकते हैं.

संतुलित आहार के हिस्से के रूप में शामिल किए जाने पर ये मेवे कोलोन कैंसर के इलाज में सहायक भूमिका निभा सकते हैं.

वहीं, लंबे समय तक चलने वाले ट्रीटमेंट नतीजों को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं.