इस ट्रिक से आपका भी कूलर बन जाएगा AC, शिमला जैसा कूल-कूल हो जाएगा कमरा

लोग अप्रैल के महीने में ही तेज गर्मी की मार खा रहे हैं. इस भीषण गर्मी में पंखे और कूलर ने भी काम करना बंद कर दिया है. 

ऐसे में हर कोई एसी का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन ज्यादातर लोग एसी नहीं खरीद सकते. ऐसे में आपको हम कूलर से एयर कंडीशनर जैसी ठंडी हवा देने की ट्रिक बताने जा रहे हैं. 

इस ट्रिक का यूज करने के लिए आपको अपनी जेब भी ढीली नहीं करनी पड़ेगी.

वैसे तो गर्मी के सीजन में लोग पानी डालकर कूलर का उपयोग करते हैं, लेकिन हम जिस ट्रिक के बारे में आपको बताने जा रहे है. 

उसके लिए आपको पानी के साथ दो चीजों की जरूरत होगी और आपका नॉर्मल कूलर एयर कंडीशनर बन जाएगा. इससे कुछ ही देर में आपका कमरा शिमला जैसा ठंडा हो जाएगा.

अगर आप नॉर्मल कूलर से शिमला जैसी ठंडी हवा लेना चाहते है तो इसके लिए आपको पानी के साथ दो चीजों की जरूरत पड़ेगी.

ये दोनों चीज आपके किचन में ही उपलब्‍ध है. जिसमें पहली चीज, नमक है और दूसरी- बर्फ है. 

आप जब बर्फ व नमक को मिला देते हैं, तो उसका तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है. 

ऐसे में आप अगर किसी बर्तन में बर्फ और नमक मिलाकर कूलर की टंकी में रख देंगे, तो कूलर का पानी अपने आप बहुत ठंडा हो जाएगा और कूलर आपको शिमला जैसी ठंडी हवा देने लगेगा.