शिखर के नाम का लॉकेट पहन जाह्नवी कपूर ने रिश्ते को किया कंफर्म! देखें
बी-टाउन एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. लंबे समय से उनके और शिखर पहाड़िया के रिलेशनशिप की खबरें आ रही हैं.
हालंकि दोनों की तरफ से अभी तक इस रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया था. लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस पर मुहर लगा दी है.
9 अप्रैल, 2024 को जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म 'मैदान' के प्रीमियर में नजर आईं. इस दौरान वो अपने पिता बोनी कपूर संग पहुंची थीं.
जाह्नवी कपूर प्रीमियर में व्हाइट लुक में नजर आईं. उन्होंने व्हाइट ब्लेजर- व्हाइट पैंट के साथ मैचिंग हील्स पहना हुआ था. इस लुक में जाह्नवी बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं.
इस दौरान जो उनकी एक चीज ने लाइमलाइट खींची वो था उनका सिल्वर पेंडेट.
उनके पेंडेंट में 'शिकू' लिखा हुआ था. जो उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का निकनेम है.
जाह्नवी और शिखर अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं, जिसके बाद से ही उनके डेटिंग की खबरें सामने आने लगी.
अब इस लॉकेट को पहनकर जाह्नवी ने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है.
मैदान प्रीमियर में जाह्नवी के साथ एक्टर अर्जुन कपूर नजर आए.