बप्पा के दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं शहनाज गिल, देखें

'बिग बॉस' और बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल हर किसी की फेवरेट हैं. अपनी सादगी को लेकर एक्ट्रेस हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.

हाल ही में शहनाज गिल और सनी सिंह का नया गाना 'धूप लगदी' रिलीज हुआ है.

इस गाने को और दोनों की केमिस्ट्री को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है.

इसी बीच शहनाज गिल बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं.

शहनाज ने सिद्धिविनायक मंदिर की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

इस दौरान शहनाज सिंपल और नो मेकअप लुक में नजर आईं.

शहनाज सिद्धिविनायक की एक फोटो हाथ में लिए नजर आईं.

फैंस को उनका ये सादगी भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

बता दें कि हाल ही में शहनाज गिल और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फेम सनी सिंह का गाना रिलीज हुआ है. खास बात ये है कि इस गाने को शहनाज ने अपनी आवाज दी है.