रमजान के बीच मक्का पहुंचीं हिना खान, शेयर की उमराह की झलकियां

टीवी की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हिना खान रमजान के पाक महीने के बीच अपना तीसरा उमराह करने मक्का-मदीना पहुंची हैं.

एक्ट्रेसस इस दौरान अल्लाह की इबादत करते नजर आईं. उन्होंने उमराह की कुछ झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर की है.

तस्वीरों में हिना खान काबा शरीफ के सामने नजर आ रही हैं.

इस दौरान वो ब्लैक एंड व्हाइट बुर्का के साथ नो मेकअप लुक में दिखीं.

हिना खान की इन तस्वीरों में लोग उमराह करते दिख रहे हैं. तस्वीरों के साथ हिना ने एक कैप्शन भी लिखा है.

हिना ने लिखा- 'मैं बेहद शुक्रगुजार महसूस करती हूं कि अल्लाह ने मुझे रमजान के आखिरी 10 दिनों में अपने घर बुलाया. मैं अपने आंसू नहीं रोक सकती. आपका शुक्र है अल्लाह.'

हिना अपना तीसरा उमराह अपनी मां के साथ करने पहंची हैं.

उन्होंने अपनी मां के साथ भी एक सेल्फी शेयर की है और लिखा है- उनकी मम्मी खुश हैं क्योंकि वो उन्हें 'मताफ' तक ले गईं.

हिना खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.