संकष्टी चतुर्थी पर करें ये खास उपाय, विघ्नहर्ता पूरी करेंगे सभी मनोकामना

सनातन धर्म में संकटा हारा चतुर्थी या संकष्टी चतुर्थी का पर्व श्रद्धा-भक्ति से मनाया जाता है. 

यह व्रत विघ्नहर्ता और सुख-समृद्धि के दाता गौरी-पुत्र भगवान गणेश को समर्पित है. 

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा और उपवास करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं.

ऐसे में आज हम आपको कुछ उपाय बताएंगे, जिसे संकष्टी चतुर्थी पर करने से विघ्नहर्ता सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. आइए जानते हैं...

संकष्टी चतुर्थी के दिन शाम के समय पीले वस्त्र धारण करें और भगवान गणेश के सामने बैठें.

भगवान गणेश के सामने घी का चौमुखा दीपक जलाएं.

फिर अपनी उम्र के बराबर लड्डू अपने पास रख लें फिर एक-एक करके सारे लड्डू भगवान गणेश को चढ़ाएं.

एक-एक करके लड्डू गणेश जी को अर्पित करते वक्त हर बार “गं” कहें.

फिर भगवान गणेश से बाधा दूर करने और अपनी मनोकामना के लिए प्रार्थना करें. एक लड्डू स्वयं खाएं और बाकी लोगों में बांट दें.