फिनलैंड बना दुनिया का सबसे खुशहाल देश, जानें दुनिया के सबसे दुखी देश के नाम

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वेलबीइंग रिसर्च सेंटर ने 'वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026' जारी की है.

इस लिस्ट में फिनलैंड लगातार 10वीं बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना है.

ऐसे में आइए जानते हैं दुनिया के सबसे दुखी देशों के नाम, जहां खुश रहना एक सपने जैसा है. 

खुशहाली के मामले में फिनलैंड पहले पायदान पर बना हुआ है. इसके बाद आइसलैंड, डेनमार्क, स्वीडन और नॉर्वे जैसे देशों का नंबर आता है.

इन देशों की सफलता का राज वहां की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और सरकार के प्रति जनता का अटूट भरोसा है.

वहीं, इस लिस्ट में सबसे निचले पायदान यानी 147वें नंबर पर अफगानिस्तान है. ये देश लगातार कई वर्षों से दुनिया का सबसे नाखुश देश बना हुआ है.

तालिबान शासन के आने के बाद यहां मानवीय अधिकारों का बड़े पैमाने पर हनन हुआ है. गंभीर आर्थिक संकट, गरीबी और भुखमरी ने यहां के आम नागरिकों का जीवन नर्क बना दिया है. 

इस लिस्ट में अफगानिस्तान के अलावा अफ्रीकी महाद्वीप के कई देश भी सबसे नीचे हैं. जिम्बाब्वे 144वें पायदान पर है, जहां महंगाई और राजनीतिक अस्थिरता ने लोगों की कमर तोड़ दी है. 

इसके अलावा दक्षिण सूडान, तंजानिया और मध्य अफ्रीकी गणराज्य भी दुनिया के सबसे दुखी देशों की सूची में शामिल हैं. इस लिस्ट में भारत 116वें स्थान पर है