AC के अलावा घर के इन गैजेट्स में भी लग सकती है आग, तुरंत करें चेक

गर्मी का मौसम आते ही, जगह-जगह पर आग लगने की घटनाएं सामने आने लगती हैं. 

घर में आग लगने का सबसे बड़ा कारण AC बनता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि AC के अलावा कुछ सामान्य गैजेट्स भी आग लगने की वजह बन सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर में रखें किन गैजेट्स में आग लग सकती है...

स्मार्टफोन और पावर बैंक का इस्तेमाल हर व्यक्ति करता है. लेकिन चार्जिंग के दौरान इन्हें बेड, तकिए के नीचे रखना खतरनाक हो सकता है.

अगर ये डिवाइस जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाती हैं, तो ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है.

इन्वर्टर की बैटरी गर्मियों में तेजी से गर्म हो सकती है. इन्वर्टर को बंद कमरे में रखने से वो ओवरहीट होकर लीक हो सकती है या आग पकड़ सकती है.

एक्सटेंशन बोर्ड पर हाई पावर डिवाइस जैसे फ्रिज, माइक्रोवेव, हीटर, एसी या मोटर चलाना खतरनाक साबित हो सकता है. ज्यादा लोड पड़ने से तार गर्म होने लगते हैं और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है. 

लंबे समय तक लैपटॉप और गेमिंग कंप्यूटर चलने पर काफी गर्म हो जाते हैं. अगर इनके अंदर धूल जमा हो जाए तो सिस्टम ओवरहीट होने लगता है और स्पार्किंग या आग लगने का खतरा बढ़ सकता है. 

अगर टीवी और सेट टॉप बॉक्स के पीछे पूरी जगह नहीं छोड़ी जाती, तो उनमें पैदा होने वाली गर्मी बाहर नहीं निकल पाती है. लगातार गर्म रहने से आग लगने का खतरा बढ़ सकता है.

कई लोग रातभर मोबाइल, लैपटॉप या अन्य डिवाइस को चार्जिंग पर लगाए रखते हैं. यह आदत आग लगने का खतरा भी बढ़ा सकती है.