जानें कौन हैं कायनात धर, जिससे शादी रचाएंगे अजित पवार के बेटे पार्थ

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया था. उनके जाने के बाद परिवार में मातम सा छा गया था.

हालांकि, अब अजित पवार के घर में फिर से खुशियां लौटने वाली हैं.

दरअसल, उनके बेटे और राज्यसभा सांसद पार्थ पवार जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं.

29 जुलाई को पार्थ कायनात धर के साथ पुणे में शादी करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं उनकी दुल्हन कायनात धर…

बता दें कायनात धर Design box की टीम में काम करती थी. वो हरियाणा से हैं और नोएडा में रहती हैं.

कायनात को पहली बार पब्लिकली सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में स्पॉट किया गया था.

अजित पवार के निधन की वजह से उनकी शादी बेहद सादगी से की जाएगी.

कायनात धर के परिवार के पवार परिवार से काफी करीबी रिश्ते रहे हैं.