वो 5 संकेत, जो बताते हैं कि आपका हुआ है पुनर्जन्म, खड़े हो जाएंगे रोंगटे
आज के आधुनिक दौर में भी कई लोग ऐसे हैं, जो पुनर्जन्म पर भरोसा करते हैं. गरुड़ पुराण भी इसका वर्णन देखने को मिलता है कि आत्मा कभी मरती नहीं, सिर्फ कपड़े की तरह शरीर बदलती है.
कई लोगों को जानने की जिज्ञासा होती है कि क्या उनका पुनर्जन्म हुआ है. ऐसे में आज हम आपको वो 5 संकेत बताएंगे, जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आप इस धरती पर पहले भी जन्म ले चुके हैं…
अगर आपको सपने में बार-बार कोई अनजान सा घर, गली या कोई चेहरा दिखता है जो बहुत अपना सा लगता है. आप सोचने लगते हैं कि आपने इसे कहीं देखा है.
माना जाता है कि जब आत्मा नया शरीर लेती है, तो पिछले जन्म की कुछ यादें मन में रह जाती है. वहीं यादें हमें बार-बार सपने में दिखती हैं.
कई बार हम किसी अनजान लोगों से मिलते हैं, लेकिन पहली ही बार में ऐसा लगता है कि हम उन्हें बरसों से जानते हैं. उनसे एक अलग लगाव महसूस होता है.
बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि उस इंसान से आपका पिछले किसी जन्म में गहरा नाता रहा होगा और आपकी आत्मा ने उसे पहचान लिया हो.
कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोगों को ये एहसास होने लगता है कि आगे क्या होने वाला है. वो कभी-कभी ऐसी बातें बोल देते हैं, जो सच हो जाती हैं. माना जाता है कि जो आत्माएं धरती पर कई बार जन्म ले चुकी होती हैं, उनकी गट फीलिंग बहुत मजबूत होती है.
अक्सर ऐसा होता है कि हमारा मन किसी संगीत, इमारत या किसी अनजान शहर की तरफ़ खिंचने लगता है. भले हम वहां कभी गए हो या नहीं. फिर भी वहां जानें पर सब जाना-पहचाना लगता है. माना जाता है कि आपका पिछले जन्म में उस जगह से गहरा रिश्ता रहा होगा.
कई बार घर में खुशियां होने के बावजूद मन उदास सा लगता है. किसी अनजाने डर से दिल घबराने लगता है. ये डर हमारे पिछले जन्म के किसी बुरे हादसे या अधूरी ख्वाहिश का असर हो सकता है, जो इस जन्म भी हमारा पीछा नहीं छोड़ता.