दोस्त के रूप में दुश्मन होते हैं ऐसे लोग, गरुड़ पुराण के जान लें ये संकेत
आज के दौर में एक सच्चा दोस्त मिलना बेहद मुश्किल होता है. हमारी जिंदगी में ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जो मुँह पर तारीफ़ करेंगे. लेकिन पीठ पीछे बुराई.
ऐसे में ये पता लगाना मुश्किल होता है कि आख़िर हमारा सच्चा दोस्त कौन है. लेकिन गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे ख़ास संकेत बताए गए हैं.
जिनके ज़रिए आप इन नकली दोस्तों की पहचान आसानी से कर सकते हैं और समय रहते इनसे सजग हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि वो संकेत क्या हैं…
पहला बड़ा संकेत है मुंह पर मीठा बोलना और पीठ पीछे बुराई ना. गरुड़ पुराण के अनुसार, जो इंसान आपके सामने तो आपकी बड़ी तारीफ करता है, लेकिन आपके हटते ही दूसरों के सामने आपकी बुराई शुरू कर देता है, वो सबसे खतरनाक दुश्मन है.
दूसरा संकेत है संकट या बुरे समय में सबसे पहले भाग जाना. गरुड़ पुराण के अनुसार सच्चे मित्र की असली परीक्षा तभी होती है जब आप किसी मुसीबत में फंसे हों. जब आपके पास पैसा हो, सुख हो, तो दुनिया आपके आसपास मंडराएगी.
लेकिन जैसे ही आप पर कोई आर्थिक तंगी या संकट आता है, जो दोस्त सबसे पहले बहाने बनाकर आपसे दूरी बना लेता है या आपका फोन उठाना बंद कर देता है, उसे अपनी लाइफ से हमेशा के लिए डिलीट कर दीजिए.
तीसरा संकेत है आपकी गलतियों पर पर्दा डालना या गलत रास्ते पर आपका साथ देना. गरुड़ पुराण के अनुसार एक सच्चा और ईमानदार दोस्त हमेशा आपको गलत काम करने से रोकेगा, भले ही उस समय आपको उसकी बात बुरी लगे.
लेकिन जो नकली दोस्त होते हैं, वे आपको गलत लत या गलत रास्ते पर जाते देखकर भी टोकते नहीं हैं, बल्कि आपके हां में हां मिलाते हैं. वे दोस्त के रूप में छिपे हुए आपके सबसे बड़े दुश्मन ही होते हैं.