गायत्री जयंती पर करें ये 5 काम, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

सनातन धर्म में गायत्री जयंती का विशेष महत्व है. इस दिन गायत्री माता की उपासना की जाती है.

मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर ही मां गायत्री का अवतरण हुआ. इसलिए इसी तिथि पर गायत्री जयंती मनाई जाती है.

इस साल गायत्री जयंती 25 जून को मनाई जाएगी. शास्त्रों के अनुसार, गायत्री जयंती के दिन कुछ उपाय करने से जीवन में सकारात्मकता आती है.

गायत्री जयंती पर गायत्री मंत्र का जाप करें. मंत्र का उच्चारण 108 या 1008 की तय संख्या में करने से मन को शांत करेगा और बुद्धि का विकास होगा.

गायत्री जयंती पर गायत्री यज्ञ करना अति पुण्यदायी माना जाता है. हर आहुति के साथ गायत्री मंत्र का जाप करें. इससे मन और वातावरण दोनों शुद्ध हो जाएगा. घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

गायत्री माता ज्ञान की देवी है, ऐसे में गायत्री जयंती पर कुछ विशेष चीजों का दान करें तो लाभ होगा. जरूरतमंद छात्रों में पढ़ाई-लिखाई का सामन दान करें. ब्राह्मणों को अन्न दान करें.

गायत्री जयंती पर व्रत रखें और फलाहार करें. अगर व्रत न रख सकें को सात्त्विक भोजन ही करें. ऐसा करने से आत्मिक शुद्धि होती है. मन संयमित रहेगा और भक्ति भाव से भरा रहेगा. वाणी में पवित्रता आएगी.

गायत्री माता को प्रसन्न कर उसका आशीर्वाद और कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन माता की पूजा उपासना करें. इसके बाद गायत्री चालीसा और गायत्री माता की आरती करें. मानसिक शांति मिलेगी.