हरतालिका तीज पर करें ये उपाय, जीवनसाथी से रिश्ता होगा और भी मजबूत
सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, इस दिन महिलाएं उपवास रखकर पति के स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करती है
सुहागिन महिलाओं के अलावा कुंवारी लड़कियां भी मनचाहे वर के लिए ये व्रत रखती हैं.
वहीं, इस दिन कुछ खास उपायों को करके जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को और भी मजबूत कर सकते है, तो चलिए जानते है उन उपायों के बारे में.
हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें और प्रसाद के रूप में खीर का भोग लगाना चाहिए.
इस दिन पांच बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं को साड़ी और बिछिया का दान करें, इससे सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर महादेव की पूजा में विशेष मंत्रों का जाप करें और जरूरतमंद लोगों को अनाज का दान करना चाहिए.
इसके अलावा, एक लाल चुनरी में सुपारी, फूल और सिक्का बांधकर देवी पार्वती को अर्पित करें. इस दौरान ॐ गौरी शंकराय नम: मंत्र का जाप करें.
माना जाता है कि ऐसा करने से अविवाहित लोगों के शादी में आ रही
बाधाएं
दूर होती है.
अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. ‘The Printlines’ इसकी पुष्टि नहीं करता है.