ये रेखाएं देती हैं सरकारी नौकरी का संकेत, ऐसी लकीर वाले बनते हैं अधिकारी

किसी भी जातक के हाथों की रेखा बहुत कुछ बयां करती है. हस्तरेखा ज्योतिष की मदद से हमारे हाथों की रेखाएं और चिन्ह हमारे भविष्य के बारे में बताती हैं.

इससे ये भी पता चलता है कि जातक के जीवन में कितनी धन-दौलत रहेगी. वो कौन सी नौकरी पाएगा. उसका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा.

ऐसे में आज हम आपको हाथ के उन रेखाओं के बारे में बताएंगे, जो सरकारी नौकरी का संकेत देती हैं.

ये रेखा जिसके हाथ में होती हैं, वो कोई बड़ा अधिकारी बनता है. आइए जानते हैं उन रेखाओं के बारे में...

हस्तरेखा शास्त्र में भाग्य रेखा को खास महत्व दिया गया है. ये रेखा मणिबंध, चंद्र पर्वत और जीवनरेखा से शुरू होती है.

अगर भाग्य रेखा जीवन रेखा से निकलकर वहीं खत्म हो जाती है, तो ये संघर्षपूर्ण जीवन का संकेत देती है. ऐसे जातकों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. 

अगर भाग्य रेखा मणिबंध (कलाई) के पास जीवन रेखा से चिपकी हो, तो व्यक्ति का शुरुआती जीवन परिवार के निर्णयों और माता-पिता की इच्छाओं के इर्द-गिर्द घूमता है.

सबसे उत्तम भाग्य रेखा वह मानी जाती है जो मणिबंध से शुरू होकर बिना कटे-फटे सीधे शनि पर्वत (मध्यमा उंगली के नीचे) तक पहुंचती है. 

ऐसी भाग्य रेखा वाले लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं. इन्हें जीवन में कम प्रयासों में भी बड़ी सफलता मिलती है.

अगर भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से शुरू हो रही हो, तो जातक को दूसरों के सहयोग, विशेषकर जनता के समर्थन से बड़ी कामयाबी मिलती है. ऐसे लोग सफल राजनेता या लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता बनते हैं.

अगर भाग्य रेखा शनि की ओर जाने के बजाय बृहस्पति पर्वत (तर्जनी उंगली के नीचे) की ओर मुड़ जाए, तो यह प्रबल 'राजयोग' का संकेत है.

ऐसे जातक बहुत विद्वान होते हैं और अपनी बौद्धिक क्षमता के दम पर सरकारी सेवा में उच्च अधिकारी (जैसे IAS/IPS) बनते हैं.