दुनिया में बढ़ रहा मंकीपॉक्स का खतरा, भारत के लिए चुनौती बनी हैं ये संक्रामक बीमारियां

दुनियाभर में मंकीपॉक्स का खतरा मंडरा रहा है. इस बीमारी के लगातार बढ़ते प्रकोप से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)  अलर्ट मोड पर है.

भारत में इस खरतनाक बीमारी के कारण लोगों में दहशत फैली हुई है. देश पहले से ही कई संक्रामक बीमारियों का सामना कर रहा है.

ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि भारत नें कौन सी वो 5 संक्रामक बीमारियां चुनौती बनी हुई हैं...

पाकिस्तान में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामले को देखते हुए भारत में भी अलर्ट जारी किया गया है. ये संक्रामक बीमारी भारत के लिए चिंता का विषय बनी हुई है.

दुनियाभर में कोविड-19 का कहर देखने को मिला था. इस दौरान भारत में लॉकडाउन लगाया गया था. आज भी इस वायरस से पूरी तरह छुटकारा नहीं मिला है.

जापानी इंसेफेलाइटिस मच्छरों से फैलने वाली एक संक्रामक बीमारी है. साल 2022 में इस वायरस ने असम में हाहाकार मचा दिया था. हर साल मानसून में इस वायरस का प्रकोप देखने को मिलता है.

मच्छरों से होने वाले डेंगू का प्रकोप आज भी देखने को मिलता है. डेंगू का बुखार बेहद खतरनाक होता है. हर साल मानसून में ये बीमारी तेजी से फैलने लगती है.

स्वाइन फ्लू भी एक खतरनाक वायरस है. इसमें निमोनिया का खतरा भी बढ़ जाता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है.