इन फूड्स को अपनी डाइट में करें शामिल, 50 की उम्र में नजर आएंगे जवां

ओ आंटी! 'आंटी किसको बोला, मैं आंटी दिखती हूं?' अक्सर लोगों के साथ ये होता है कि हम उम्र के लोग भी आपको आंटी या अंकल कह देते हैं.

जिससे लोगों को कई बार शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है. वहीं, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनपर बढ़ती उम्र का कोई असर ही नहीं होता.

अपनी उम्र को छिपाने के लिए लोग एंटी एजिंग क्रीम या दवा का इस्तेमाल करते हैं. जो नुकसानदायक हो सकती है.

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स बताएंगे, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल करके एजिंग की प्रोसेस को कम कर सकते हैं. आइए बताते हैं किन फूड्स को डाइट में करें शामिल...

आप डाइट में हरी सब्जियां शामिल करे. हरी सब्जियों में विटामिंस, मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जिसका सेवन करने से बॉडी में कोलेजन नामक प्रोटीन बनता है. ये स्किन एजिंग को कम करने में मदद करता है.  

एग और फिश का सेवन करने से एजिंग की प्रोसेस कम हो जाती है. मैकरेल और सालमन जैसी फिश में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कोलेजन बनाने में मदद करता है.

वहीं, एग में मौजूद अमीनो एसिड कोलेजन बनाने में बिल्डिंग ब्लॉक की तरह काम करता है.

एवोकाडो में मौजूद मोनोसेच्युरेडेट फैट स्किन को नरिश रखता है. बैरिज में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सरडेंट कोलेजन बनाने में मदद करते हैं. इसका सेवन करने से आप जवां दिखने लगेंगे.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)