सिर्फ खानपान ही नहीं, इन 5 वजहों से भी तेजी से बढ़ता है वजन, जानें
दुनियाभर में हर पांच में से तीन व्यक्ति मोटापे का शिकार है. खराब खानपान के कारण लोगों को वजन तेजी से बढ़ता जा रहा.
मोटापा कई गंभीर बीमारियों को भी अपने साथ में लाता है. ऐसे में डॉक्टर्स वजन को कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं.
हालांकि, कुछ लोगों की ये शिकायत रहती है कि खान-पान पर कंट्रोल करने के बावजूद उनका वजन कम नहीं होता. दरअसल, खानपान के अलावा कुछ ऐसी वजह होती है, जिससे वजन बढ़ने लगता है. आइए जानते हैं…
अगर आपकी स्लीपिंग साइकिल डिस्टर्ब रहती है तो ये वजन बढ़ने की एक बड़ी वजह हो सकती है. ज्यादातर लोग रात में देर तक जागते हैं और सुबह लेट उठते हैं. इससे न सिर्फ वजन बढ़ता है, बल्कि ये फिजिकल के साथ मेंटल हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक है.
शरीर में अगर हार्मोनल इंबैलेंस है तो इस सिचुएशन में भी वजन बढ़ सकता है. महिलाओं में पीसीओएस और हाइपोथायरायडिज्म में वजन बढ़ने की समस्या काफी देखी जाती है. अगर आपका वजन बिना वजह बढ़ रहा है तो इसकी जांच करवाएं.
अगर आप किसी तरह की दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो आपको वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है. ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करके सलाह लें ताकि वो आपको डाइट के साथ ही वर्कआउट के बारे में सही से गाइड कर पाएं.
अगर आपको बहुत तनाव रहता है तो इससे भी वजन को बढ़ा सकता है. कई बार लोग स्ट्रेस में होते हैं तो अपनी फिजिकल एक्टिविटी कम कर देते हैं या ओवर ईटिंग करने लगते हैं. ये सारे कारण मोटापा की वजह बन सकते हैं.
कई बार लगता है कि हम बाहर का कुछ नहीं खा रहे हैं और हेल्दी फूड्स भी नहीं लेते हैं तो वजन क्यों बढ़ रहा है. दरअसल कई बार घर के हेल्दी खाने में अपनी बॉडी के हिसाब से ज्यादा कैलोरी ले रहे होते हैं और उतनी कैलोरी दिनभर में बर्न नहीं कर पाते हैं. इससे मोटापा बढ़ने लगता है.