कमरे या बाथरूम में कहीं स्पाई कैमरा तो नहीं, ऐसे करें पहचान
महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को देखते हुए अब हर कोई सतर्कता बरतने लगा है. महिलाएं किसी मॉल या बॉशरूम में जाती हैं, तो वो खुद से ही कैमरा चेक करती हैं.
ऐसे में अगर आप भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतति रहती हैं, तो हम आपको बताएंगे कि आप खुद से कहीं हिडन कैमरा कैसे खोज सकते हैं...
आप बाथरूम को गौर से देखें. कुछ खास जगह इन 'तीसरी आंखों' को रखा जा सकता है, जैसे-स्मोक डिटेक्टर्स सीलिंग पर लगे होते हैं.
इसमें कैमरा लगाने पर बर्ड आई व्यू मिलता है. इसलिए आप स्मोक डिटेक्टर्स पर नजर रखें.
टिश्यू बॉक्स पर लोगों का शक नहीं जाता. इसका फायदा अपराधी उठाते हैं. इसलिए टिश्यू बॉक्स में कैमरा चेक न करना बड़ी भूल हो सकती है.
बाथरूम के बाथ टब के सिंक में जो छेद होता है, उसमें हिडन कैमरा आसानी से छिपाया जा सकता है, इसलिए गौर से देखें किसी भी तरह के गड़बड़ी को तुरंत पहचान लें.
बाथरूम में शॉवर और नल में हिडन कैमरा छिपा हो सकता है, इसलिए आप हमेशा इनकी जांच जरूर करें.
बाथरूम या चेंगिंग रूम के आईने के पीछे हिडेन कैमरा छिपाना आसान है क्योंकि ये नजर नहीं आ सकता. इसके लिए फिंगर टेस्ट करना जरूरी है.
आप किसी उंगली को मिरर पर रखकर देखें अगर रिफ्लेक्शन और रियल फिंगर के बीच गैप नहीं है, तो हिडेन कैमरा हो सकता है.
कई बाथरूम में नाइट विजन हिडेन कैमरे लगे होते हैं. अगर अंधेरा कर दिया जाए तो इसमें लाल या हरे रंग के एलईडी लाइट जल जाएगी और आप इसे आसानी से डिटेक्ट कर पाएंगे.