मई 2026 में इतने दिन बजेंगी शहनाईयां, फटाफट नोट करें तारीख और मुहूर्त

इस समय शादी का सीजन जोरों-शोरों से चल रहा है. आए दिन गली-गली में शहनाइयां बज रही हैं. हालांकि, जल्द ही शादी-विवाह का शोर थमने वाला है. मई का महीना आने वाला है, जिसमें शादियों के सीमित मुहूर्त हैं. 

दरअसल, इस महीने में अधिकमास लगने वाला है, जिसमें शादी-विवाह जैसे शुभ कार्य वर्जित होते हैं.

यह महीना 3 साल में एक बार आता है. इस साल 17 मई 2026 से 15 जून 2026 तक अधिकमास है. ऐसे में आइए जान लेते हैं कि मई महीने में किस दिन शादियां हो सकती हैं...

01 मई 2026 (शुक्रवार) - 1 मई को शादी करना शुभ रहेगा. इस दिन स्वाति नक्षत्र और पूर्णिमा तिथि का संयोग बन रहा है. सुबह 10 बजे से रात 9:13 बजे तक का समय मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल रहेगा. 

03 मई 2026 (रविवार) - 3 मई का पूरा दिन विवाह के लिए शुभ है. इस दिन अनुराधा नक्षत्र है. 05 मई 2026 (मंगलवार) -  5 मई को शाम 07:39 बजे से अगली सुबह 05:38 बजे तक विवाह मुहूर्त है. 

06 मई 2026 (बुधवार) - सुबह 05:38 बजे से दोपहर 03:54 बजे तक विवाह मुहूर्त है. हालांकि इस दिन मूल नक्षत्र है, जिसमें कई लोग विवाह करना शुभ नहीं मानते हैं. ऐसे लोग ज्‍योतिषीय सलाह ले सकते हैं. 

07 मई 2026 (गुरुवार) - 7 मई को शाम 06:46 बजे से अगली सुबह तक विवाह हो सकेंगे. इस दिन उत्तरा आषाढ़ा नक्षत्र है, जिसे शादी के लिए विशेष शुभ माना गया है. 

08 मई 2026 (शुक्रवार) - 8 मई को सुबह सूर्योदय से दोपहर 12:21 बजे तक समय विवाह के लिए शुभ है. इस समय तक उत्तरा आषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, जिसमें विवाह करना शुभ माना जाता है.

13 मई 2026 (बुधवार) - 13 मई की रात 08:55 बजे से अगले दिन 05:32 बजे तक शुभ विवाह मुहूर्त है. इस दिन उत्‍तर भाद्रपद नक्षत्र और द्वादशी तिथि का संयोग बन रहा है. 

14 मई 2026 (गुरुवार) - 14 मई को सुबह 05:32 बजे से शाम 04:59 बजे तक विवाह हो सकेंगे. इस दिन उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र रहेगा. इस समय में किया गया विवाह सौभाग्‍य बढ़ाएगा.