कब से शुरू हो रहा होलाष्टक? इस दौरान भूलकर भी न करें ये काम
हिन्दू धर्म में होली का त्योहार विशेष महत्व रखता है. रंगों के इस पर्व को लोग पूरे उल्लास के साथ मनाते हैं.
वहीं, होली से 8 दिन पहले शुरू होने वाला होलाष्टक भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, होलाष्टक के दौरान कुछ कार्यों को करने की सख्त मनाही होती है.
ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल होलाष्टक कब से शुरू हो रहे हैं और इन 8 दिनों में क्या नहीं करना चाहिए...
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक की शुरुआत होती है.
इस साल इस तिथि की शुरुआत 24 फरवरी को सुबह 7 बजकर 2 मिनट से हो रही. वहीं, इसका समापन 3 मार्च 2026 को होलिका दहन के दिन होगा.
मान्यता है कि होलाष्टक के 8 दिनों नकारात्मक ऊर्जाओं का प्रभाव बढ़ जाता है. जिसमें शुभ कार्यों की मनाही होती है.
होलाष्टक के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण, मुंडन जैसे 16 संस्कार न करें.
होलाष्टक के दौरान नया घर, दुकान या वाहन न खरीदें और न ही बेचें.
होलाष्टक के दौरान जमीन से जुड़ी डील और निर्माण कार्य न शुरू करवाएं.