होलिका दहन पर कर लें ये उपाय, सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

होली का त्योहार हिंदूओं को प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस साल 14 मार्च को होली मनाई जाएगी. इससे पहले ही देशभर में होली की धूम देखने को मिल रही है.

वहीं, आज 13 मार्च को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन मनाया जाएगा.

शास्त्रों के अनुसार इस दिन कुछ उपाय करने से सभी समस्याओं के छुटकारा मिलता है. आइए बताते हैं इन उपायों के बारे में...

एक काले कपड़े में तिल, 3 सुपारी, 50 ग्राम सरसों, 7 लौंग और मिट्टी को डालकर पोटली बना लें. फिर उससे 7 बार अपनी नजर उतारकर उसे होलिका दहन में डाल दें. इससे आर्थिक समस्या दूर होती है.

हाथ से गोबर का कंडा बना लें. फिर इससे 7 बार वारकर होलिका दहन में डाल दें. इससे बुरी नजर से छुटकारा मिलता है.

होलिका दहन की रात 24 गोमती चक्र लेकर शिवलिंग पर चढ़ाएं. ऐसा करने से बिजनेस में मुनाफा होता है.

यदि आपकी शादी में बाधाएं आ रही तो होली के दिन 1 पान, 1 सुपारी और हल्दी की गांठ को शिवलिंग पर अर्पित करें. मंदिर के निकलते समय पीछे न देखें. ऐसा करने से विवाह का योग बनता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)