अंडरआर्म्स की दुर्गंध करती है शर्मिंदा! इन आसान नुस्खों से पाएं छुटकारा

आमतौर पर लोगों को ऐसा लगता है कि बगल यानी अंडरआर्म से आ रही बदबू का कारण पसीना होता है. लेकिन ऐसा नहीं है.

अंडरआर्म से बदबू बैक्‍टीरिया की वजह से आती है. बहुत अधिक शारीरिक मेहनत वाले काम की वजह से पसीना आता है.

और जब यह बैक्‍टीरिया के साथ मिल जाता है तो दुर्गंध और भी बढ़ जाती है. ये बैक्‍टीरिया पसीने को एसिड में बदलते हैं, जिसके वजह से बदबू आती है.

लोग इससे निजात पाने के लिए बॉडी स्‍प्रे, परफ्यूज आदि का इस्‍तेमाल करते हैं. 

लेकिन हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप नेचुरल तरीकों से अंडरआर्म्स की दुर्गंध से निजात पा सकते हैं.

एप्‍पल साइडर विनेगर के इस्तेमाल से अंडरआर्म्स की बदबू को दूर किया जा सकता है. इसे पानी की मदद से डाल्यूट कर लें और एक कॉटन बॉल से इसे अपने आर्मपिट में लगाएं. 

आप चाहें तो इसे रातभर लगाकर छोड़े दें और सुबह गुनगुने पानी से वॉश कर लें. यह बगल में पनपने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है, जिससे पसीने की वजह से बदबू नहीं आती है.

नींबू पसीने की बदबू को दूर भगाने में मदद कर सकता है. इसके इस्‍तेमाल के लिए नींबू के रस को निचोड़ लें और इसमें थोड़ा पानी मिक्‍स करें.

अब इसे कॉटन बॉल से अंडरआर्म्स में लगाएं या किसी बोतल में भरकर स्प्रे की तरह इस्‍तेमाल करें. कुछ समय बाद इसे पानी से धो लें.

आलू के इस्‍तेमाल से भी अंडरआर्म्स की बदबू को दूर किया जा सकता है. सबसे पहले आलू को बीच से काट लें और उसके टुकड़े को बगल में 10 मिनट के लिए रगड़ें. 

इसके बाद पानी से इसे साफ कर लें. ऐसा करके अंडरआर्म्‍स से आने वाली दुर्गंध को दूर किया जा सकता है.