कहीं आपके आसपास सांप तो नहीं? इस App से करें पता, तुंरत कर देगा अलर्ट
बारिश के मौसम में सांपों का खतरा बढ़ जाता है. भारत में हर साल भारी संख्या में लोग सांप काटने की घटनाओं का शिकार होते हैं.
गांव, खेत और जंगलों के पास रहने वाले लोगों पर ये खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में कुछ मोबाइल ऐप लोगों को इस घटना का शिकार होने से बचा सकते हैं.
आइए आपको बताते हैं कि सांपों से कौन सा ऐप बचाएगा और घर में घुसने से पहले ये कैसे अलर्ट कर देगा…
Big 4 Mapper ऐप सांपों के बारे में जानकारी देने वाले ऐप में शामिल है. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें मैप आधारित सिस्टम दिया गया है.
जिसके ज़रिए यूजर ये देख सकते हैं कि उनके आसपास के इलाकों में पहले सांप कहां देखे गए हैं और कौन सी जगह ज्यादा खतरे वाली है.
इससे लोग पहले से अलर्ट हो सकते हैं और ऐसे इलाकों से बच सकते हैं. यह ऐप जीपीएस आधारित लोकेशन सिस्टम का इस्तेमाल करता है, जिससे खतरे वाले एरिया की पहचान और आसान हो जाती है.
कई लोगों को ये पता नहीं चल पाता कि सामने दिख रहा सांप जहरीला है या नहीं. ऐसे में यह ऐप अलग-अलग प्रजातियों की तस्वीर और जानकारी उपलब्ध कराता है जिससे सांप की पहचान करना आसान हो जाता है.
ये ऐप भारत में सबसे ज्यादा खतरनाक माने जाने वाले जहरीले सांपों पर फोकस करता है. इनमें कोबरा, कॉमन करैत, रसेल वाइपर और सॉ स्केल्ड वाइपर शामिल है.
अगर किसी व्यक्ति को सांप काट लेता है, तो यह ऐप तत्काल जरूरी सलाह देता है, ऐसी स्थिति में क्या कदम उठाना चाहिए. कई लोग घबराहट में घरेलू उपचार पारंपरिक तरीकों का सहारा लेने लगते हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती हैं.
ऐसे में ऐप लोगों को सीधे चिकित्सा सहायता लेने और सही प्राथमिक उपचार अपनाने की जानकारी देते हैं.