UPTET परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करेंगे डाउनलोड

उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग ने यूपी शिक्षक पात्रता (UPTET) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.

उम्मीदवार प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है.

बता दें कि यूपी TET 2026 परीक्षा 2 जुलाई से 4 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी.

ऐसे में आइए जानते हैं कि उम्मीदवार UPTET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड कर सकते हैं…

इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाएं.

फिर होमपेज पर दिख रहे UPTET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.

अब अपनी परीक्षा से जुड़ी जानकारी चुनें.

अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें. इसके बाद अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि भरें.

स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सिक्योरिटी कोड दर्ज करें. अब सर्च या सबमिट पर क्लिक करें.

आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा. अब आप PDF डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.