घर में नहीं है AC? बस कर लें ये उपाय, कमरा रहेगा कूल-कूल
देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है. दिन-ब-दिन तापमान लगातार बढ़ रहा है. वहीं, 25 मई से 2 जून तक नौतपा का दौर भी शुरू होने वाला है.
ऐसे में सिर्फ खुद को ठंडा रखना ही काफी नहीं है, घर और कमरों को भी ठंडा और आरामदायक बनाना बहुत जरूरी है.
अगर आपके पास एयर कंडीशनर (एसी) नहीं है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. कुछ प्रभावी टिप्स को अपनाकर आप घर को ठंडा रख सकते हैं.
एसी के बिना कमरा कूल रखने के लिए दिन में खिड़कियां और पर्दे बंद रखें. दिन के समय सूरज की तेज किरणें कमरे में न आने दें. मोटे और हल्के रंग के पर्दे लगाएं जो गर्मी को रोक सके.
रात को खिड़कियां खोल दें ताकि ठंडी हवा अंदर आए. विपरीत दिशा की खिड़कियां खोलने से हवा का बहाव अच्छा रहता है.
छत पर पानी छिड़कें या सफेद रंग का पानी-प्रूफ पेंट करवाएं. इससे छत से आने वाली गर्मी कम होती है.
कमरे में इंडोर प्लांट्स रखें. ये न सिर्फ हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि प्राकृतिक ठंडक भी देते हैं.
दोपहर में ओवन, गैस चूल्हा या इलेक्ट्रिक उपकरण कम इस्तेमाल करें. इससे कमरे का तापमान नहीं बढ़ता.
बिस्तर पर सूती चादर बिछाएं और हल्के, ढीले सूती कपड़े पहनें. इससे शरीर को आराम मिलता है.
मिट्टी के घड़े का पानी पीएं. मिट्टी के सुराही या घड़े में रखा पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है और शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है.