लाख कोशिशों के बाद भी नहीं छूट रही सिगरेट की लत? बस अपना लें ये 4 तरीके

सिगरेट की लत इंसान को अंदर से खोखला बना देती है. हालांकि, इसके साइट इफेक्ट जानते हुए भी लोग बड़े शौक से सिगरेट पीते हैं.

हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सिगरेट की लत छोड़ना चाहते हैं, लेकिन छोड़ नहीं पाते.

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप कुछ ही दिनों में सिगरेट छोड़ सकते हैं. आइए जानते हैं…

इसके लिए सबसे पहले एक निश्चित तारीख तय करें कि उस दिन के बाद आपको सिगरेट नहीं पीनी है. इसकी जानकारी परिवार या दोस्तों को भी दें, ताकि वो आपका हौसला बढ़ाएं. तय लक्ष्य होने से अपने फैसले पर टिके रहना आसान हो सकता है.

कुछ लोगों को चाय, कॉफी, तनाव या दोस्तों के साथ बैठने पर सिगरेट पीने की इच्छा होती है. ऐसे ट्रिगर्स से बचने की कोशिश करें. जब भी सिगरेट की तलब महसूस हो, तब पानी पिएं, च्यूइंग गम चबाएं या थोड़ी देर टहल लें.

हल्की एक्सरसाइज, योग या पैदल चलना तनाव कम करने में मदद कर सकता है. इसके साथ ही कोई नया शौक अपनाना या खुद को व्यस्त रखना भी बार-बार सिगरेट पीने की इच्छा को कम कर सकता है.

अगर बार-बार कोशिश करने के बाद भी सिगरेट नहीं छूट रही है तो डॉक्टर या तंबाकू मुक्ति विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसके अलावा जब भी आपको तलब लगे तो इंतजार करें, क्योंकि तलब पांच मिनट में टल जाती है, गहरी सांसें लें, पानी पिएं और किसी अन्य काम में ध्यान भटकाएं.