दांतों पर जमी पीली परत से है परेशान, अपनाएं ये नुस्खे, मोती जैसे चमकेंगे दांत

क्या आप भी दांतों पर जमे पीलेपन की वजह से खुलकर हंस नहीं पाते हैं या फिर आपको पीले दांतों की वजह से शर्मिंदगी महसूस होती है?

अगर हां, तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने दांतों के पीलेपन को अलविदा कर सकते हैं.

बता दें कि दातों का पीलापन दूर करने के लिए सरसों का तेल और नमक इस समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं.

सबसे पहले सरसों का तेल में चुटकी भर नमक मिक्स करें लें, इसके बाद इससे दातों की मसाज करें और फिर पानी से कुल्ला कर लेना है.

वहीं नीम के दातुन को भी दातों के लिए लंबे समय से फायदेमंद माना जाता है, जो आपके दातों को चमकदार और स्वस्थ बना सकते हैं.

नीम औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो दांतों पर जमी सारी की सारी गंदगी को हटाने में कारगर साबित हो सकती है.

इसके अलावा, किचन में रखा बेकिंग सोडा और नींबू, दांतों पर जमी पीली परत को हटाने में मददगार साबित हो सकता है.

इसके लिए चुटकी भर बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिला लें. अब इसे टूथब्रश पर लगाना है. अब हल्के हाथों से ब्रश कर लीजिए.

हफ्ते में 1-2 बार इस घरेलू नुस्खे को आजमाएं और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको दांतों के पीलेपन से छुटकारा मिल जाएगा.