नौकरी में चाहिए प्रमोशन, तो महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये चमत्कारी उपाय

देश भर में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. शास्त्रों के अनुसार आज के दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती का विवाह हुआ था.

इस महापर्व पर काशी की नगरी में भक्तों की भारी भीड़ लग गई है. काशी विश्वनाथ मंदिर में आधी रात से ही भक्तों का जमावड़ा देखने को मिला है.

मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक करने से सारे रोगों से मुक्ति भी मिलती है. महाशिवरात्रि के लिए उपाय करने का भी विधान है.

ऐसे में आज के लेख में हम जानेंगे कि महाशिवरात्रि के दिन ऐसे कौन-कौन से उपाय करें, जिससे नौकरी और कारोबार में सफलता हासिल हो.

अगर आप महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के पंचाक्षर अनुलोम और विलोम मंत्रों का जाप करते हैं तो शीघ्र ही भगवान शिव प्रसन्न होते हैं.

साथ ही लक्ष्मी माता भी प्रसन्न होती हैं और धन-वैभव की प्राप्ति होती है. इस दिन सवा लाख पंचाक्षरी मंत्र का जाप करने से धन आगमन के नए मार्ग खुलते हैं.

मान्‍यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पीला अथवा लाल रंग का आसन बिछा कर श्वेत वस्त्र धारण करना चाहिए. भगवान शिव के सामने घी या तेल का दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने से आर्थिक समस्‍या से मुक्ति मिलेगी.

जो लोग नौकरी या कारोबार में प्रमोशन चाहते हैं, उन्‍हें महाशिवरात्रि के दिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए.

शिव जी को जल, दूध, दही, शहद, घी और शक्कर चढ़ाना चाहिए. उसके बाद कम से कम 108 बार ओम नम: मंत्र का जाप करना चाहिए.

कहा जाता है कि ऐसा करने से नौकरी और कारोबार में आ रही किसी भी तरह की परेशानियां दूर हो जाती है.