कैसे अपलोड करें हर घर तिरंगा सेल्फी और कैसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट, जानें

इस साल 15 अगस्त को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. इससे पहले ही देशभर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो चुकी है.

2022 से भारत की स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हुई थी. इस अभियान का उद्देश्य था कि भारत का हर नागरिकअपने घरों और कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराएं.

इतना ही नहीं, इस अभियान के तहत लोगों के लिए एक्टिविटी ये भी रहती है कि उन्हें तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करनी होती है, जिसके बाद उन्हें हर घर तिरंगा का सर्टिफिकेट भी मिलता है.

ऐसे में आइए जानते हैं कि आप कहां पर तिरंगा फहराते हुए तस्वीर अपलोड कर सकते हैं और कहां से सर्टिफिकेट डाउनलोड करना होगा…

इसके लिए सबसे पहले हर घर तिरंगा अभियान के तहत हिस्सा लेने वालों को आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com पर जाना होगा.

यहां अपलोड सेल्फी का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.

इसके बाद सावधान मुद्रा में जो तस्वीर आपने क्लिक की है या फिर सेल्फी ली है उसे अपलोड करें.

इसके लिए अपलोड मीडिया लिंक पर क्लिक करें और वहां तस्वीर को अपलडो कर दें.

सेल्फी अपलोड करने के बाद डाउनलोड सर्टिफिकेट लिंक पर क्लिक करें. ऐसे आप तिरंगा फहराने का सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं.