‘Instagram सिर्फ लड़कियों के लिए है', एलन मस्क के बयान ने मचाया बवाल
टेस्ला के CEO एलन मस्क किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. वो कई बार अपने बयान को भी लेकर चर्चा में आ जाते हैं.
इस बार भी मस्क ने एक ऐसा बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
दरअसल, मस्क ने Instagram को लड़कियों का प्लेटफॉर्म बताया है. आइए जानते हैं पूरा मामला...
ये मामला तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर एक वायरल थ्रेड चल रहा था.
जिसमें यूजर्स बता रहे थे कि किसी व्यक्ति की सोशल मीडिया आदतें उसकी जिंदगी के अलग-अलग फेज को दिखाती हैं.
इसमें लगातार स्टोरी डालना, तस्वीरें पोस्ट करना, खाने की फोटो शेयर करना और लाइफस्टाइल कंटेंट जैसी चीजों का जिक्र था.
इन सबके बीच मस्क ने कमेंट किया ‘Instagram is for girls’. उनका ये बयान इंटरनेट पर वायरल हो गया.
जब लोग उनके इस कमेंट पर रिएक्ट करने लगे तो मस्क ने लिखा, कई बार बड़े पुरुष उन्हें अपना इंस्टाग्राम प्रोफाइल भेजते हैं और उन्हें लगता है जैसे वे ट्रांजिशन कर रहे हों.
उनकी इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई. लोगों ने इस कमंटे को महिलाओं और जेंडर पहचान को लेकर अपमानजनक सोच बताया.