OMG! 2026 में Insta पर ये कंटेट देख रहे भारतीय, सामने आई रिपोर्ट
लोग अपना काफी समय फोन पर शॉर्ट वीडियो देख-देखकर बीता देते हैं.
ऐसे में इंस्टाग्राम उनका सबसे पसंदीदा प्लेटफॉर्म बन गया है.
इस बीच Meta द्वारा प्रायोजित एक नई स्टडी ने खुलासा किया है कि साल 2026 में भारतीय इंस्टाग्राम पर कैसे कंटेंट ज्यादा देखते हैं.
ये अध्ययन रिसर्च एजेंसी IPSOS ने किया है, जिसमें देश के 23 शहरों और ग्रामीण इलाकों के 4,000 से अधिक लोगों को शामिल किया गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, ब्यूटी, मेकअप, फैशन और लेटेस्ट ट्रेंड्स से जुड़े वीडियो भारतीय यूजर्स के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं.
सर्वे में शामिल 52 प्रतिशत लोगों ने बताया कि वे इस तरह के कंटेंट के साथ नियमित रूप से जुड़ते हैं.
इसके बाद लाइफस्टाइल और फिटनेस से जुड़े वीडियो दूसरे स्थान पर रहे जिन्हें 42 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया.
वहीं कॉमेडी कंटेंट को 39 प्रतिशत, खेल से जुड़े वीडियो को 38 प्रतिशत और ट्रैवल कंटेंट को 37 प्रतिशत लोगों ने देखा और पसंद किया.