Quiz Time: कितने दिन में होती है एक बार बुर्ज खलीफा की सफाई, कितने फ्लोर की है बिल्डिंग?

बहुत कम लोग जानते होंगे कि बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 2716.5 फीट यानी 828 मीटर है, जोकि एफिल टावर से भी तीन गुना ऊंची है.

इस इमारत को बनाने में पूरे 6 साल लगे थे. दरअसल, बुर्ज खलीफा का काम जनवरी 2004 में शुरू हुआ था और अक्टूबर 2009 में पूरा हुआ था.

 इस इमारत के निर्माण में प्रति दिन 12,000 मजदूर काम किया करते थे। ऐसा नहीं है कि बुर्ज खलीफा के बाद बहुत से देशों ने ऊंची-ऊंची इमारतों को बनाना बंद कर दिया था.

अभी तक कोई भी इसका मुकाबला नहीं कर पाया है. ऐसा होता कैसे, इस बिल्डिंग को बनाने में लगभग 1.5 अरब डॉलर खर्च किए गए थे.

बुर्ज खलीफा में कुल 163 फ्लोर हैं, जिसमे 58 लिफ्ट और 2957 पार्किंग स्पेस, 304 होटल, 37 ऑफिस फ्लोर और 900 अपार्टमेंट हैं.

बुर्ज खलीफा को बनाने में A380 एयरक्राफ्ट के वजन के बराबर एलुमिनियम और 1 लाख हाथियों के वजन के बराबर कंक्रीट का उपयोग किया गया है.

इस बिल्डिंग के डिजाइन का आकार हाइमेनोकैलिस फूल के जैसा है। बुर्ज खलीफा का बाहरी भाग 26,000 कांच पैनलों से बना हुआ है.

बुर्ज खलीफा को साफ करने में लगभग 3 महीने लग जाते हैं.

 बता दें कि बुर्ज खलीफा के डिजाइन का काम स्किडमोर ऑनिंग एंड मेरिट अमेरिकन कंपनी ने किया गया था.