Quiz Time: आज भी धरती पर मौजूद है डायनासोर से पुराना जीव, इसका जहर जान लेने के साथ दे सकता है जीवन दान
आइए आपको बताते हैं धरती पर डायनासोर से पुराना जीव कौन सा है. इसका जहर जान लेने के साथ ही जीवन दान दे सकता है.
वैज्ञानिक की मानें, तो बिच्छू धरती का ऐसा सबसे पुराना जीव है, जो आज भी जिंदा है.
इसके जीवश्म बताते हैं कि ये डायनासोर से भी पुराना जीव है, जो आज भी धरती पर मौजूद है.
बहुत कम लोग जानते होंगे, बिच्छू की कई प्रजाति ऐसी हैं, जो बिना किसी भोजन के एक साल तक जिंदा हर सकती हैं.
बिच्छू का जहर काफी जहरीला होता है, लेकिन फिर भी ये इंसानों की जान बचा सकता है.
आइए बताते बिच्छू का जहर कितना जहरीला है, पहले इसे समझ लेते हैं.
मेयो क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, यह अपनी पूंछ में लगे डंक से जहर छोड़ता है. एक बार इसके डंक मारने पर शरीर में जहर तेजी से फैलता है.
इसका जहर सीधेतौर पर नर्वस सिस्टम यानी मस्तिष्क पर असर छोड़ता है. इसलिए असर भी तेजी से दिखता है.
इसके जहर का असर सबसे ज्यादा दो तरह के लोगों में होता है. पहला बच्चों में और दूसरा बुजुर्गों में. डंक मारने के कुछ ही घंटों के अंदर हार्ट फेल और सांस न ले पाने के मामले सामने आते हैं.
इसके जहर का असर सबसे ज्यादा दो तरह के लोगों में होता है. पहला बच्चों में और दूसरा बुजुर्गों में. डंक मारने के कुछ ही घंटों के अंदर हार्ट फेल और सांस न ले पाने के मामले सामने आते हैं.
इसका जहर लोगों की जान कैसे बचाता है. इसके जहर में ऐसे केमिकल भी पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल दवा की तरह किया जाता है. जैसे-क्लोरोटॉक्सिन. इसका इस्तेमाल कैंसर के इलाज में किया जाता है.
एशिया में बिच्छुओं की कुछ ऐसी प्रजातियां भी पाई जाती हैं जिसमें एंटीमाइक्रोबियल पेप्टाइड्स होते हैं, ये बैक्टीरिया के संक्रमण को घटाने में असरदार साबित होते हैं.