Quiz Time: क्या आपको पता है रामायण के किरदार कुम्भकर्ण की पत्नी का नाम क्या था?
रामायण में कई खास किरदार हैं. चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी कई दिलचस्प बाते हैं.
रावण के भाई कुंभकर्ण के बारे में आपने सुना ही होगा, जिसका नाम आप अक्सर बहुत गहरी नींद में सोने के लिए जाना जाता है.
कुंभकर्ण रावण का छोटा भाई तथा ऋषि विश्रवा का पुत्र था. कुंभकर्ण की ऊंचाई छह सौ धनुष के बराबर थी.
कुंभकर्ण 6 महीने बाद एक दिन जागता और भोजन करके फिर सो जाता था. कुंभकर्ण की पत्नी बाली की कन्या वज्रज्वाला थी.
कुंभकर्ण की दूसरी पत्नी का नाम कर्कटी था. कुंभकर्ण की तीसरी पत्नी तडित्माला थी. पहली पत्नी के पुत्रों का नाम कुंभ और निकुंभ था. ये दोनों बहुत बड़े राक्षस थे.
निकुंभ के बारे में बताया गया है कि वो भी काफी शक्तिशाली था. उसे कुबेर ने निगरानी का खास दायित्व सौंप रखा था.
दूसरी पत्नी के बेटे का नाम था भीमासुर. माना जाता है कि वो भी बहुत शक्तिशाली था. उसने अपने पिता की मृत्यु की बदला लेने के लिए देवताओं से युद्ध भी किया था.
बाद में भगवान शिव से उसका मुकाबला हुआ और शिव ने उसे भस्म कर दिया. भगवान शिव ने उसे जहां भस्म किया था. वहीं शंकर भगवान का प्रसिद्ध मंदिर भीमाशंकर है.
तीसरी पत्नी से हुए पुत्र का नाम मूलकासुर था. इसके बारे में धार्मिक ग्रंथों में ज्यादा कुछ जिक्र नहीं मिलता है.