Odd News: अब डॉक्टर का समय बर्बाद करने वालों की खैर नहीं, लगेगा भारी जुर्माना
आपने कई बार सुना होगा डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेकर मरीज ने नहीं दिखाया. ऐसे करना अब महंगा पड़ेगा.
फ़्रांस में जो मरीज बिना किसी ठोस वजह के अपॉइंटमेंट लेकर डॉक्टर के पास नहीं जाएंगे, उनके लिए सरकार एक प्रस्ताव ला रही है. इसके तहत €5 (451.57 inr) का जुर्माना लगाया जाएगा.
इस मामले में गेब्रियल अटाल ने कहा कि मेडिकल प्रोफेशनल्स ने हर साल अनुमानित 2,70,00,000 ऐसे मामले सामने आते है. उन्होंने कहा कि हम इसे जारी रखने की अनुमति नहीं दे सकते.
दरअसल, कम स्टाफ, बढ़ती लागत और मांग के चलते स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई कदम उठाए हैं. इसी के तहत €5 के जुर्माना लगाने की घोषणा की गई है.
प्रस्तावित जुर्माने का डॉक्टर यूनियन और मरीज़ों के समूहों ने आलोचना की है. आपातकालीन डॉक्टर संघ के अध्यक्ष पैट्रिक पेलौक्स ने कहा, 'ये काम नहीं करेगा. ये सिर्फ एक टैक्स है... इसका अंतिम परिणाम यह होगा कि सिस्टम ठीक हो जाएगा.'
जनरल प्रैक्टिशनर ल्यूक ड्यूक्सनेल कहते हैं. फ़्रांस के ब्लू रेडियो को बताया कि लोगों को शिक्षित करना बेहतर है, बजाए इसके जो टैक्स हमारे रोगियों के साथ संबंधों में तनाव पैदा करेगा.'
अटल ने कहा कि यह कदम एक कानून का हिस्सा होगा, उन्हें उम्मीद है कि इसे संसद से मंजूरी मिल जाएगी.
ये अगले साल जनवरी से लागू हो जाएगा. मेडिकल अपॉइंटमेंट लेने वाले किसी भी व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड का विवरण देना आवश्यक होगा.
पीए ने कहा, "अगर मरीज 24 घंटे का नोटिस दिए बिना अपने अपॉइंटमेंट पर नहीं आता है, तो डॉक्टर उनके न आने पर €5 जुर्माना लगा सकेंगे."
यह डॉक्टर पर निर्भर करेगा कि वह अपॉइंटमेंट न लेने का कारण को जुर्माने से बचने के लिए उचित समझे या नहीं.
हालांकि, जुर्माने का विरोध करने वाले फ्रांसीसी मरीज़ संघ के अध्यक्ष जेरार्ड रेमंड ने कहा कि इसका मकसद मरीजों को जिम्मेदारी के बजाय दोषी महसूस कराना है.