पहले क्वालिफायर में RCB के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं GT के ये 5 खिलाड़ी

आज आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा.

ये मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा. 

गुजरात टाइटंस के ऐसे 5 खिलाड़ी है, जो आरसीबी के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. आइए जानते हैं नाम...

आईपीएल 2026 में साई सुदर्शन का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है. वह 14 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 638 रन बना चुके हैं.

शुभमन गिल पहले क्वालिफायर में आरसीबी के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. 13 मुकाबलों में गुजरात टाइटंस के कप्तान इस सीजन 161 के स्ट्राइक रेट से 616 रन बना चुके हैं. 

गुजरात टाइटंस के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर आईपीएल 2026 में 14 पारियों में 155 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 469 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं. 

आईपीएल 2026 में कगिसो रबाडा सबसे असरदार गेंदबाजों में से एक रहे हैं. रबाडा 14 मुकाबलों में 24 विकेट अपने नाम कर चुके हैं और वह इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं.

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से भी आरसीबी के बल्लेबाजों को सावधान रहना होगा. सिराज इस सीजन 14 मुकाबलों में 17 विकेट निकाल चुके हैं.