कब-कहां लाइव देख सकते हैं RCB Vs SRH का मुकाबला, यहां जानें

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का धमाकेदार आगाज शनिवार को होने जा रहा है. 

क्रिकेट फैंस बेसब्री से इस दिन का इतंजार कर रहे हैं.

इस सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. 

ऐसे में आइए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं...

RCB Vs SRH के बीच मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

RCB Vs SRH के बीच मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा. वहीं, टॉस 7 बजे होगा.

RCB Vs SRH के बीच मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर देखा जा सकता है.

RCB Vs SRH के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकती है.