रंभा तीज से लेकर निर्जला एकादशी तक, जून में पड़ेंगे ये बड़े व्रत-त्‍योहार

जून महीना व्रत-त्‍योहारों के मामले में बेहद खास है. इस माह में कई बड़े व्रत-त्‍योहार पड़ने वाले हैं. 

ऐसे में किस दिन कौन सा व्रत रखा जाएगा. आइए हम आपको बताते हैं. 

अधिकमास की दूसरी एकादशी को परम एकादशी कहते हैं. इस साल 11 जून को परम एकादशी है. 

ज्‍येष्‍ठ अधिकमास की अमावस्‍या 15 जून को पड़ रही. इसी दिन अधिकमास समाप्‍त होगा. ये सोमवार को पड़ रही है इसलिए इसे सोमवती अमावस्‍या कहा जा रहा है. 

ज्‍येष्‍ठ शुक्‍ल तृतीया को रंभा तीज व्रत रखा जाता है, जो इस साल 17 जून को रखा जाएगा.

मान्यता है कि यह व्रत करने से सौंदर्य और आरोग्य प्राप्‍त होता है. साथ ही पति की लंबी उम्र होती है. 

साल की सभी 24 एकादशी का व्रत करने का पुण्‍य देने वाली निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को रखा जाएगा. 

पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला वट पूर्णिमा व्रत 29 जून को रखा जाएगा. यह पर्व सुहागिनों के लिए बहुत खास होता है.