ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़ा मंगल पर करें ये उपाय, सभी संकटों का होगा नाश
कल यानी 23 जून को ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल है. बड़ा मंगल पर हनुमान जी की पूजा-उपासना की जाती है.
मान्यताओं के अनुसार, बड़ा मंगल पर हनुमान जी की विधिवत पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है और सभी संकटों का नाश होता है.
इस बार का बड़ा मंगल बेहद ख़ास है. क्योंकि इस बार कुल 8 बड़ा मंगल पड़ रहा है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ ख़ास उपाय करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं.
ऐसे में आइए जानते हैं कि अंतिम बड़ा मंगल पर क्या उपाय करने चाहिए…
इस दिन भगवान श्री राम के नाम का जाप हनुमान जी के सामने बैठकर करें. बड़ा मंगल पर तुलसी माला लेकर हनुमान जी के सामने बैठें और ॐ राम रामाय नमः या जय श्री राम का जाप कम से कम 108 बार करें. इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं.
लंबे समय से कोई भारी कर्ज का बोझ नहीं उतर रहा है तो बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करें और ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें. कर्ज से मुक्ति पाने के रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
पीपल के 11 साबुत पते लेकर उसे पानी से धोकर साफ कर लें. अब उन पत्तों पर लाल चंदन या कुमकुम से सच्चे मन से 'श्री राम' लिखें. इन पत्तों की माला बनाएं और हनुमान जी को अर्पित कर दें. इससे धन की बर्बादी नहीं होगी.