Kaam Ki Baat: खरीदने जा रहे हैं एसी तो इन बातों का जरुर रखें ध्यान

अप्रैल का आधा महीना समाप्त होने को है, ऐसे में गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरु कर दिया है.

गर्मी का दिन आते ही घरों में AC की डिमांड काफी बढ़ जाती है.

आप भी एसी खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको बताएंगे किन बातों का ध्यान आपको रखना चाहिए?

एसी कई प्रकार के होते हैं जिसमें विंडो AC, अमूमन स्पिल्ट AC, पोर्टेबल AC और टॉवर AC शामिल है.

AC खरीदते समय स्टार रेटिंग का भी ध्यान रखना चाहिए. रेटिंग का सीधा मतलब एनर्जी एफिशियंसी से होता है. 

एसी खरीदने के दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एसी आप कहां कहां के लिए खरीद रहे हैं. 

आपका रूम छोटा है, तो आप 1 टन का एसी लगवा सकते हैं,

हॉल में AC लगवानी है तो डेढ़ टन से लेकर 2 टन की AC लगवा सकते हैं.

अगर एसी की कीमत की बात करें तो एक नॉर्मल ऐसी 27000 रुपए से शुरू होकर 50 हजार तक में अच्छी क्वालिटी की मिल जाएगी.