बच्चों की स्टडी टेबल पर भूलकर भी न रखें ये चीजें, तरक्की में आएगी बाधा
मां-बाप को बच्चों की पढ़ाई के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. क्योंकि छोटे बच्चों का ध्यान पढ़ाई के अलावा बाकी सभी चीजों पर रहता है.
आज के डिजिटल दुनिया में बच्चे पूरा टाइम फोन पर बीताने लगे हैं. ऐसे में पेरेंट्स को कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
अक्सर कुछ लोग अपने बच्चों के स्टडी टेबल पर कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं, जिससे उनका ध्यान भटकने लगता है.
ऐसे में आइए जानते हैं कि बच्चों की स्टडी टेबल पर कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए...
आज के समय में फोन सबसे बड़ा डिस्ट्रैक्शन है. अगर टेबल पर फोन रखा रहता है, तो बच्चों का पढ़ाई में फोकस कम हो जाता है.
स्टडी टेबल पर चिप्स, चॉकलेट और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें भूलकर भी न रखें. इससे बच्चों का फोकस पढ़ाई से हटकर खाने में लग जाता है.
कई बार लोग टेबल पर पेन, पेंसिल, मार्कर, पोस्ट-इट नोट्स के साथ-साथ बहुत सारी चीजें रख देते हैं. इससे टेबल अव्यवस्थित हो जाता है. जिससे बच्चों का फोकस भी कम होता है.
टेबल पर गेमिंग कंसोल, हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस या कंट्रोलर रखने से बच्चे का ध्यान पढ़ाई से हट सकता है.
कुछ लोग टेबल पर नोट्स लगाते हैं जैसे पढ़ो नहीं तो फेल हो जाओगे. ऐसे नेगेटिव नोट्स बच्चों के लिए तनाव और डर पैदा करते हैं.