भारत समेत इन देशों में पब्लिक प्लेस पर kiss करना है अपराध, मिलती है ये सजा
दुनियाभर में इन दिनों वैलेंटाइन वीक (Valentine week) की धूम मची हुई है. प्रेमी जोड़े अपने हर दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं. प्यार भरे इस सप्ताह के सातवें दिन यानी 13 फरवरी को किस डे (Kiss Day) मनाया जाता है.
ऐसे में लोग आज अपने पार्टनर को किस कर अपने प्यार का इजहार करते हैं. हालांकि, कुछ लोग पब्लिक प्लेस पर भी ऐसी हरकत करने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पब्लिक प्लेस पर किस करना है अपराध है.
आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अगर आप भारत में सार्वजनिक जगहों पर किस करते हैं, तो आपको कौन सी सजा भुगतनी पड़ती है...
बता दें कि अगर कोई भारत में सार्वजनिक स्थानों पर किस करता है, तो उस पर धारा 294 के तहत कार्रवाई की जा सकती है.
व्यक्ति को दोषी पाए जाने पर उसे तीन महीने तक की सजा भी सुनाई जा सकती है. हालांकि, इसमें आरोपी को तुरंत जमानत भी मिल जाती है.
वहीं, इंडोनेशिया में इसे लेकर काफी सख्त नियम बनाए गए हैं. यहां अग कोई पब्लिक प्लेस पर किस करता है, तो उसे जेल जाला पड़ता है.
गल्फ देशों में भी पब्लिक प्लेस पर किस करना दंडनीय अपराध है. यहां दोषी पाए जाने पर आपको कड़ी सजा मिल सकती है.