जब तक जी रहे तब तक सीखो, पढ़ें आज का सुविचार

जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए. जब तक जिंदगी है, तब तक निरंतर प्रयास करते रहना ही सफल व्यक्ति की पहचान होती है. आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा सुविचार लेकर आए हैं.

कामयाब होकर हमें दुनिया जानती है और नाकामयाब होकर हम दुनिया को जान जाते हैं.

सफल  होना है तो एक बात गांठ बाँध लो, पाँव भले ही फिसल जाए तो फर्क नही पड़ता, लेकिन ज़ुबान कभी नहीं फिसलनी चाहिए.

जब तक हार की फिक्र करोगे, तब तक जीत भी आपको नसीब नहीं होगी.

बनानी ही है तो अपनी पहचान बनाओ, दूसरों की परछाई बनने का क्या फायदा.

कल का दिन चाहे कितना भी बुरा था, बीत गया है, अगले दिन की नई शुरुवात हंस कर करो.

बुरी आदतों को वक़्त रहते बदल डालो, वरना यही आदतें आपका वक़्त बदल देंगी.

ज़िन्दगी आपकी है, इसे इतनी सस्ती मत बनाना कि दो कौड़ी  के लोग भी आसानी से खेल कर चले जाएँ.

अपनी तुलना आप किसी से भी नहीं कर सकते, क्योंकि हर एक फल का अपना अलग ही स्वाद होता है.