सात फेरे लेकर एक-दूजे को दिया वचन, इस साल शादी के बंधन में बंधे ये सितारे
साल 2025 सेलेब्स के शादियों के लिहाज से काफी खास रहा. कुछ ने गुपचुप तरीके से तो कुछ ने धूमधाम से शादी की.
इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले सितारों की लिस्ट काफी लंबी है. आइए जानते हैं उन सितारों के नाम...
साल की शुरुआत सिंगर अरमान मलिक की शादी की खबर से हुई. अरमान ने 2 जनवरी को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आशना श्रॉफ से सात फेरे लिए.
जनवरी में ही दर्शन रावल ने अपनी बेस्ट फ्रेंड धरल सुरेलिया से शादी की और उसे हमसफर बनाया. दर्शन ने फोटोज पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज दिया.
आदर जैन ने अलेखा आडवाणी से दो रस्मों में शादी की; पहले 12 फरवरी को गोवा में क्रिश्चियन रीति से और फिर 21 फरवरी को मुंबई में हिंदू रिवाज से शादी के सात फेरे लिए.
अभिनेता-राजनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर फरवरी में शादी के बंधन में बंधे. प्रतीक ने गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) को मुंबई में मां स्मिता पाटिल के घर पर शादी की.
इसी साल यूट्यूबर-एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली के भी हाथ पीले हो गए. कोली ने 25 फरवरी को लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल (नेपाली वकील) से कर्जत में प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई.
टीवी जगत की लोकप्रिय एक्ट्रेस हिना खान ने 4 जून को मुंबई में रॉकी जायसवाल से रजिस्टर्ड मैरिज की.
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी ने 6 जून को हैदराबाद में जैनब रावजी से प्राइवेट सेरेमनी में शादी की.
बालिका वधू फेम एक्ट्रेस अविका गौर ने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से 30 सितंबर को शादी रचाई.
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने गुपचुप तरीके से 'द फैमिली मैन' के डायरेक्टर राज निदिमोरू से 1 दिसंबर को कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में शादी रचाई.
धार्मिक टीवी शो 'रामायण' में भगवान लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक ने टीवी एक्ट्रेस सारा खान के साथ 5 दिसंबर को शादी रचाई.