जॉब इंटरव्यू के लिए भूलकर भी न पहनें काला कोट, चुने ये सही रंग, होगी तरक्की

अक्सर हम देखते हैं कि इंटरव्यू अच्छा जाने के बाद भी हमारा सेलेक्शन नहीं हो पाता है. इसके पीछे का कारण वास्तु हो सकता है.

लोग अक्सर काला कोट पहनकर जॉब इंटरव्यू देने जाते हैं. वास्तु के अनुसार, काला कपड़ा किसी भी शुभ कार्यों में नहीं पहनना चाहिए.

ऐसे में आइए जानते हैं कि जॉब इंटरव्यू में सफलता पाने के लिए किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए...

लाल रंग मंगल का है. इस रंग को काफी शुभ माना गया है. अगर लाल रंग के कपड़े पहनकर इंटरव्यू के लिए जाएं तो इससे आत्मविश्वास बढ़ा रहता है और सफलता मिलती है.

गुलाबी रंग सूर्य से संबंधित है. इस रंग के कपड़े पहनने आत्मविश्वास और आकर्षण दोनों बना रहता है जिससे इंटरव्यू में सफलता मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है.

सफेद रंग का संबंध शुक्र से है और जैसे ही इस रंग का कपड़ा कोई व्यक्ति नियमित रूप से पहनना शुरू करता है उसका शुक्र सक्रिय होने लगता है और धन कमाने के अनेक रास्ते खुल जाते हैं. 

इंटरव्यू की बात करें तो इसके लिए सफेद रंग के कपड़े को सबसे अच्छा माना गया है.

बैंगनी रंग का गुरु और शनि दोनों ग्रहों से संबंध है और इस रंग के कपड़ा धारण करते हीं मेहनत का फल मिलने लगता है और भाग्य भी तेज होता है.