कौन थे महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार? विमान हादसे में गई जान
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ है.
शुरुआती जानकारी सामने आई कि अजित पवार का एक प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ.
यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई. प्लेन ने मुंबई से उड़ान भरी थी और लगभग एक घंटे के बाद क्रैश हो गया.
बारामती से सामने तस्वीरों में देखा गया कि क्रैश के बाद प्लेन में आग लगी हुई थी. काफी हिस्से में प्लेन का मलबा पड़ा हुआ था.
डीजीसीए के अनुसार, इस हादसे में छह लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें अजित पवार भी शामिल हैं. फिलहाल इस घटनाक्रम पर ताजा अपडेट आनी बाकी है.ऐसे में आइए जानते हैं कि अजित पवार कौन थे...
बता दें कि अजित पवार महाराष्ट्र के एक प्रमुख राजनेता हैं. उनका पूरा नाम अजित अनंतराव पवार है और वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता रहे हैं.
वे दिग्गज नेता शरद पवार के भतीजे हैं. अजित पवार महाराष्ट्र विधानसभा के कई बार सदस्य रह चुके हैं.
इसके अलावा वो राज्य सरकार में जल संसाधन, ऊर्जा जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.
वे कई बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री भी रहे हैं और अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं.